आबूरोड| विदेशजाने के इच्छुक दिव्यांगों को सामान्य पासपोर्ट के लिए अलग से अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। पासपोर्ट कार्यालय ने दिव्यांगों को केवल वॉक इन की सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा पासपोर्ट कार्यालय जल्द ही दिव्यांगों के लिए पासपोर्ट मेला भी लगाया जाएगा।