ट्रेन में तबीयत बिगड़ने के बाद यात्री की मौत
आबूरोड| दिल्ली-बान्द्रागरीब रथ एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में शनिवार रात यात्री की तबियत बिगड़ गई। ट्रेन के आबूरोड पहुंचने पर जीआरपी यात्री को उतारकर राजकीय अस्पताल ले गई जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर रविवार अल सुबह मृतक के परिजन आबूरोड पहुंचे। जीआरपी थानाधिकारी कैलाशचंद्र ने बताया कि दिल्ली-बान्द्रा गरीब रथ एक्सप्रेस के आरक्षित कोच जी-11 में सवार मुम्बई निवासी पर्वत लाभचंद (61) की अचानक तबियत खराब हो गई। इस पर उन्हें राजकीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।