बनवारीलाल ओझा जिला उपाध्यक्ष बने
आबूरोड| अखिलराजस्थान प्रबोधक शिक्षक संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष गणपतसिंह की अध्यक्षता में शांतिकुंज पार्क में हुई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की जिला स्तर पर पदाधिकारी मनोनीत किए। बैठक में बनवारीलाल ओझा को जिला उपाध्यक्ष, कंचन विनोद कुमार को जिला प्रतिनिधि बनाया। इस अवसर पर प्रबोधकों की स्थानांतरण, पदोन्नति, स्थाईकरण मेडिक्लेम पॉलिसी समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की। ब्लॉक अध्यक्ष अमृतसिंह राव, उपाध्यक्ष महेन्द्रसिंह, हेमलता तंवर, जगदीश बारोट, सुरेश गर्ग, शंकरलाल, थानसिंह, बदाराम मीणा, राजेन्द्र गुर्जर, दया कुमारी, हेमलता सैनी, श्वेता शिवलाल बारोट समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।