- Hindi News
- चाह कर भी साइंस नहीं पढ़ पाती बेटियां, स्कूलों में सब्जेक्ट टीचर
चाह कर भी साइंस नहीं पढ़ पाती बेटियां, स्कूलों में सब्जेक्ट टीचर
आजके युग में बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में बालकों से कम नहीं है। वे अपनी मेहनत और लगन से ऊंचे से ऊंचा मुकाम हासिल कर सकती है। बशर्ते उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक उचित प्लेटफार्म मिले। साथ ही आज का युग साइंस और टैक्नोलॉजी का है।
इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई स्कॉप है। शहर की बेटी आस्था अग्रवाल ने भी इसी क्षेत्र में आगे बढ़ कर दिखाया है। आस्था आईआईटी मुंबई की छात्रा है। उसने अपनी मेहनत और लगन से फेसबुक का एग्जाम दिया, जिस पर फेसबुक ने उसकी काबिलियत देखते हुए दो करोड़ का सालाना पैकेज दिया है। क्षेत्र में ऐसी ही कई आस्था है, जो आगे आना चाहती है, लेकिन प्लेटफार्म नहीं मिलने से आगे नहीं पाती है। हमारे यहां इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बालिकाओं के पास विकल्प ही नहीं है। क्षेत्र में 10 राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल है, जिसमें से मात्र दो बालिका स्कूल है। वहीं मात्र पांच स्कूलों में साइंस सब्जेक्ट है, जिसमें तो पर्याप्त टीचर लगे हैं और ही कोई सुविधाएं मिल रही है। ऐसे में बालिकाएं चाह की भी साइंस सब्जेक्ट नहीं पढ़ पा रही है। आबूरोड क्षेत्र में स्थित राजकीय स्कूलों में तो पर्याप्त टीचर है और ही सब्जेक्ट।
शेष|पेज13
इसकारण यहां की बालिकाएं अपनी काबिलियत को आगे नहीं ला पा रही है। बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। हालांकि, सरकार ने इस साल अक्टूबर में हर तीन पंचायतों पर एक सीनियर सैकंडरी स्कूल की घोषणा की थी, लेकिन बाद में उन पर एक साल के लिए बैन लगा दिया गया। इस घोषणा से पंचायत क्षेत्र में करीब 8 सीनियर सैकंडरी स्कूल होते, लेकिन फिलहाल यह एक साल के लिए टाल दिए गए हैं। इसके तहत जांबुड़ी, निचलागढ़, उपलागढ़, सियावा समेत अन्य क्षेत्रों में विज्ञान विषयों की पढ़ाई संभव हो पाती।
आबूरोड. निचलागढ़स्थित राउमा स्कूल में टीचर्स की कमी को लेकर छात्र प्रदर्शन कर चुके हैं। (फाइल फोटो)
स्कूल में सब्जेक्ट है, पर टीचर नहीं
उपखंडक्षेत्र के माउंट आबू स्थित स्कूल में साइंस सब्जेक्ट तो हैं, लेकिन गणित और रसायन शास्त्र के टीचर नहीं है। उपखंड में दो सीनियर सैकंडरी स्कूलों में आबूरोड में दो तथा माउंट आबू में दो स्कूलों में विज्ञान जैसे विषय की सुविधा है। क्षेत्र में गिरवर, निचलागढ़, सांतपुर, देलदर, ओर किवरली में सीनियर सैकंडरी स्कूल है। विज्ञान और टेक्नोलॉजी के सम