पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव में जीतेगी कांग्रेस

पंचायत चुनाव में जीतेगी कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत चुनाव में जीतेगी कांग्रेस

भास्कर न्यूज | सिरोही

राजस्थानप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव शंकर यादव ने बुधवार को जिले का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। महासचिव ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस ही जीतेगी, क्योंकि इस सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर साल भर कुछ नहीं किया बल्कि लोगों को बेरोजगार कर दिया विद्यार्थी मित्रों कम्प्यूटर शिक्षकों के रोजगार मांगने, किसानों के खाद मांगने पर लाठियां बरसाई जा रही है। अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष गणपत मेघवाल ने शंकर यादव को महासचिव बनाए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आबूरोड एससी विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष जयंतिलाल मारु ने कांग्रेस को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर अनुसूचित जाति विभाग के दिनेश परमार, श्याम घारु, कैलाश परमार, पाली एससी विभाग के जिलाध्यक्ष मुन्नालााल, जोगाराम सोलंकी सहित कई पदाधिकारी सदस्य मौजूद थे।