- Hindi News
- परीक्षा में उपस्थित, अंक तालिका में अनुपस्थित
परीक्षा में उपस्थित, अंक तालिका में अनुपस्थित
राजकीय कॉलेज के नियमित एवं स्वयंपाठी छात्रों को परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्विद्यालय प्रशासन ने जारी अंक तालिका में छात्रों को परीक्षा में अनुपस्थित बताया है। इसके कारण छात्रों को परीक्षा आवेदन भरने में दिक्कत का सामना करना पड़ है। इस बारे में पीडि़त छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य को जानकारी दी। प्राचार्य अंसारूल हक के अनुसार सौ से अधिक नियमित और स्वयंसेवी छात्रों को परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद अंक तालिका में अनुपस्थित बताया है। इस बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत करवाया है। लेकिन, अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। इसको देखते हुए फिलहाल कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरवाए गए हैं।