- Hindi News
- रिटायर्ड रोडवेजकर्मियों ने रखी समस्याओं के समाधान की मांग
रिटायर्ड रोडवेजकर्मियों ने रखी समस्याओं के समाधान की मांग
राजस्थानरोडवेज सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से विष्णु धर्मशाला में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके बाद कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने यातायात मंत्री के नाम तहसीलदार फूलाराम सोलंकी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की। इस अवसर पर वक्ताओं ने सेवानिवृत कर्मचारियों के प्रति रोडवेज प्रबंधन राज्य सरकार द्वारा बरती जा रही उपेक्षा से पेंशन-ग्रेच्युटी के भुगतान में विलंब पर रोष जताते हुए कहा कि इसका भुगतान प्रत्येक माह की 1 तारीख को होना चाहिए। ताकि कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े। वक्ताओं ने कहा कि जुलाई 1999 से रोके गए महंगाई भत्ते का भुगतान करवाया जाए तथा भविष्य में राज्य सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ते का नकद भुगतान कराया जाना चाहिए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष तुलसीराम लोहार, जिला संरक्षक बहादुरसिंह राठौड़ एवं सचिव इस्माइल खान सहित पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
आबूरोड. सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता।
आबूरोड. राजस्थान रोडवेज के सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया।