पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधा दशक बीत जाने के बाद भी नहीं मिला ‘पीजी कॉलेज’ का दर्जा

आधा दशक बीत जाने के बाद भी नहीं मिला ‘पीजी कॉलेज’ का दर्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके केसरगंज क्षेत्र में चार दशक पूर्व खुले सेठ मंगलचंद चौधरी राजकीय कॉलेज में एमए कक्षाएं शुरू हुए आधा दशक बीत चुका है, लेकिन, अभी तक कॉलेज को पीजी कॉलेज का दर्जा नहीं मिल सका है। यही नहीं, कॉलेज में आधा दर्जन से अधिक व्याख्याताओं के अलावा शारीरिक शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्ष का पद भी रिक्त है। खेल सुविधाओं का अभाव है। इसके बावजूद जिले के एकमात्र टीएसपी तहसील क्षेत्र में स्थित कॉलेज को शैक्षिक रूप से बेहतर बनाने पर में पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

एमए की पढ़ाई, पर दर्जा स्नातक का

वर्ष 1977 में शहर में कॉलेज खुला था। उस समय से कॉलेज में स्नातक स्तर पर विज्ञान, कला और वाणिज्य विषय में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। स्नातकोत्तर की पढ़ाई की सुविधा नहीं होने के कारण नियमित छात्र के रूप में अध्ययन के लिए विद्यार्थियों को सिरोही कॉलेज में प्रवेश लेना पड़ रहा था। वहीं प्राइवेट विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए स्थानीय कॉलेज प्रशासन और छात्र संघ नेताओं ने सरकार से कॉलेज को स्नातकोत्तर में अपग्रेड कर विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय खोलने का आग्रह किया। इस पर सरकार ने वर्ष 2006 में कॉलेज में एमए हिन्दी और भूगोल विषय खोल दिए, लेकिन अभी तक रिकार्ड में कॉलेज को पीजी कॉलेज का दर्जा नहीं दिया है।

रिक्त पड़े हैं व्याख्याताओं के पद

^व्याख्याताओं,लाइब्रेरियन और बुक लिफ्टर के पद रिक्त है। दूसरी किश्त मिलने पर इंडोर स्टेडियम का शेष कार्य शुरू करवाया जाएगा। -अंसारूलहक, प्राचार्य,राजकीय कॉलेज, आबूरोड

पुस्तकालय पर ताला

पुस्तकालयाध्यक्षका पद दस साल से तथा बुक लिफ्टर का पद रिक्त होने के कारण वर्तमान में लाइब्रेरी कक्ष पर ताला लटका है। स्टूडेंट्स को पुस्तकों का वितरण नहीं हो रहा है। ऐसे में लाखों रुपए की कीमती पुस्तकें धूल फांक रही है।

अधूरा पड़ा इंडोर स्टेडियम

कॉलेजके खेल मैदान परिसर में इंडोर स्टेडियम के लिए यूजीसी ने तीस लाख रुपए स्वीकृत किए थे। पहली किश्त के रूप में मिले 14 लाख रुपए से निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। लेकिन, दूसरी किश्त नहीं मिलने के निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।

व्याख्याताओं का टोटा

कॉलेजमें व्याख्याओं के कुल 28 पद स्वीकृत है। इनमें से प्राणिशास्त्र, भौतिकशास्त्र गणित विषय के एक-एक, भूगोल