पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो नगर मंडल की बैठक

भाजयुमो नगर मंडल की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड| भाजयुमोनगर मंडल की बैठक बुधवार को डाक बंगले में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान और राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जयपुर में प्रस्तावित रैली की तैयारी पर चर्चा की गई। इस मौके मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलेष अवस्थी ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़कर भाजपा का कुनबा बढ़ाएं। उन्होंने मोर्चा कार्यकारिणी के पुनर्गठन, सदस्यता अभियान के लिए वार्डवार कमेटियों के गठन का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी ने सहमति जताई। भाजपा जिला महामंत्री बाबूभाई पटेल ने कहा कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक संख्या में सभी वर्ग के युवाओं को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने जयपुर में प्रस्तावित रैली की तैयारी के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश सिंदल, गोपालदास, हरेंद्रसिंह, पराग पटेल, पुलिन छंगाणी, जय चंचलानी, वीरेंद्र सैनी, अमित संबरिया , हेमंत मंगलानी आिद मौजूद थे।



, रमेशलाल चौहान, दीपेश अग्रवाल, राहुल सोनी, मुकेश कहार, निर्भय लोधी, तोशिक कुमावत राकेश अग्रवाल समेत कई मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद थे।

आबूरोड. डाकबंगले में भाजयुमो नगर मंडल की बैठक हुई।