मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन
अखिलभारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति के तत्वावधान में मानवाधिकारी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष केके मिश्रा, जिला अध्यक्ष शंकर लाला बरोट, अनूप भटनागर, बसंत अग्रवाल, नारायण सोनल और एआर मंडोरा सहित अन्य वक्ताओं मानवाधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शंकर लाला बारोट अध्यक्ष, अफजल खान मंडोरी उपाध्यक्ष, नारायण लाल सोनल महासचिव, अनूप भटनागर सचिव और बसंत अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गये। इसी प्रकार जन चेतना संस्थान के तत्वाधान मे मानव अधिकार दिवस के रूप मे महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आबूरोड एवं पिंडवाड़ा ब्लॉक की आदिवासी महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर परियोजना निदेशिका ऋचा औदिच्य ने महिला हिंसा के विरोध में बने कानून, महिला अधिकारी और सशक्तिकरण के बारे में बताया। कार्यक्रम में निचलागढ सरपंच सरमी बाई ने विस्तार से महिलाओं को समझाया। साथ ही एकल नारी संगठन भाखर-भितरोट आदिवासी विकास मंच की ओर से सांकलीबाई एवं केली बाई ने महिलाओं को आगे बढाने के प्रयासों एवं संगठन के महत्व को समझाया।
आबूरोड. भारतीयमानवाधिकार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।