सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
आबूरोड. कार्यवाहकतहसीलदार फूलाराम ने बुधवार को ब्लॉक के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्व\\\'छ राजस्थान सप्ताह कार्यक्रम के तहत सफाई कार्यों को जायजा लिया। ग्राम सेवकों को आवश्यक निर्देश दिए। तहसीलदार ने मूंगथला, आकराभट्टा, गिरवर और चंडेला गांव का दौरा किया। वहां कार्यक्रम के तहत करवाए गए सफाई कार्यों का जायजा लिया।