जिला प्रमुख मुख्यमंत्री को देंगी योजनाओं के प्रस्ताव
आबूरोड| मुख्यमंत्रीके जोधपुर प्रवास पर जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया जिले की प्रस्तावित योजनाओं में शहर के दो पेयजल योजना के प्रस्ताव देंगी। जिला प्रमुख विधायकों की आगामी 15 फरवरी को प्रस्तावित प्री बजट को लेकर आयोजित बैठक में जिले भर की योजनाओं को दिया जाना है। बैठक में जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया जिले की अन्य परियोजनाओं विकास के प्रस्तावों के साथ शहर की भैसासिंह बांध परियोजना का पानी शहर को उपलब्ध कराने बनास नदी पर एनीकट निर्माण का प्रस्ताव देंगी। उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से शहर में बनास नदी पर एनीकट के निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयास किया जाता रहा है यह पानी व्यर्थ बह कर गुजरात चला जाता है। बनास पदी पर एनीकट बनाने से शहर के कुओं अन्य जल स्रोतों का जल स्तर बढ़ने के साथ साथ पर्यावरण हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए दोनों परियोजनाओं का तकमीना तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मंडोवरी बांध पर वन विभाग का हिस्सा रहा है जिस पर वन विभाग के सहयोग से नर्सरी अन्य सुविधाएं विकसित की जाएगी।