आबूरोड| ग्रामपंचायत सांतपुर के वार्ड पंच रणवीर सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर पंचायत क्षेत्र में बढ़ रहे अतिक्रमणों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारी अतिक्रमणों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे लगातार अतिक्रमण बढ़ रहे हैं।