पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस को देख दौड़ाया ऑटो, दुर्घटना में हुआ घायल

पुलिस को देख दौड़ाया ऑटो, दुर्घटना में हुआ घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड| शहरके निकटवर्ती कारोली गांव के मोड़ पर गत देर रात को एक मालवाहक ऑटो सुरक्षा दीवार तोड़कर पलट गया। घटना में चालक घायल हो गया। घायल को राजकीय अस्पताल ले जाया गया। घटना के अनुसार रात को आबूरोड निवासी ऑटो चालक राजू ऑटो में टेलीफोन के खंभे भरकर ले जा रहा था। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस को शक हुआ तो उसने ऑटो का पीछा किया। पुलिस को देख चालक ने ऑटो को कारोली गांव की ओर मोड़ दिया। आगे जाकर ऑटो पलट गया। जिससे चालक राजू घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर स्थिति होने पर उसे ट्रोमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने ऑटो में सवार अन्य चार जनों से पूछताछ की, लेकिन पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई।