पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय स्तरीय शिविर के लिए 6 स्काउट जयपुर रवाना

राष्ट्रीय स्तरीय शिविर के लिए 6 स्काउट जयपुर रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयमुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रपति अवार्ड जांच शिविर में जिले के छह स्काउट भाग लेने के लिए सोमवार को जयपुर रवाना हुए। स्काउट सीओ महेश कालावत के अनुसार राष्ट्र स्तरीय शिविर 16 से 20 सितंबर तक बनीपार्क में आयोजित किया जा रहा है। इसमें राउमा स्कूल रेवदर से धीरेंद्रसिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल आबूरोड से आकाश जादोन तथा बीएस मेमोरियल स्कूल आबूरोड से दिलीपसिंह पंवार, रेहमान अली, मानवेंद्रसिंह चौधरी तथा एम वारीस अली भाग लेंगे। इनके जांच शिविर में उत्तीर्ण होने पर नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में इन्हें राष्ट्रपति के हस्ताक्षरों के राष्ट्रपति अवार्ड प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। कालावत ने बताया कि सरकारी स्कूलों से प्रतिवर्ष राष्ट्रपति अवार्ड उत्तीर्ण होते है। लेकिन सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में पहली बार बीएस मेमोरियल स्कूल आबूरोड इस विशिष्ट उपलब्धि को अर्जित करने जा रहा है। सभी को सीओ कालावत, मंडल उपप्रधान बीएस मेमोरियल स्कूल के निदेशक प्रमोद चौधरी, स्काउट सचिव महेंद्र सिंह देवड़ा रेवदर के सचिव महेश शर्मा ने बधाई देकर रवाना किया।

बेटियों ने भी बढ़ाया मान

सीओकालावत ने बताया कि राष्ट्रपति अवार्ड लेने में बेटे ही नहीं बेटियां भी पीछे नहीं है। अभी हाल ही में 10 से 14 सितंबर तक आयोजित गाइड राष्ट्रपति जांच शिविर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल सरूपगंज की गाइड सुंदर कुमारी तथा रानवाज बानू उत्तीर्ण होकर लौटी है। अब इन्हें नई दिल्ली में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इनके सरूपगंज वापस लौटने पर सीओ कालावत, स्कूल प्रधानाचार्य वृजेश्वरी उपाध्याय, प्रभारी कमिश्नर रामाराम पुरोहित, स्काउट सचिव मोहनलाल, रमेश दहिया उषामणि ने बधाई देते हुए स्वागत किया।