गर्ल्स कॉलेज में मनाया हिंदी दिवस
राजकीयमहिला कॉलेज के हिन्दी विभाग, क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्ररालय, नेहरु येवा केंद्र एवं युवा विकास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस एवं राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा के तहत निबंध, श्रुतिलेखन, भाषण, वाद विवाद एवं काव्य वाचन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्राचार्य एमके गुप्ता ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में जीव विज्ञान की छात्रा मनीषा लखवानी प्रथम तथा राजेश्वरी राणावत दूसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में कला विषय की वर्षा वैष्णव प्रथम तथा दूसरे स्थान पर विज्ञान की भावना चारण रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में भावना चारण प्रथम तथा सेजल कुंवर देवड़ा दूसरे स्थान पर रही। काव्य वाचन प्रतियोगिता में विज्ञान की मनीषा प्रथम तथा कला विषय की कनक देवड़ा दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दिनेश कुमार सोनी ने किया। निर्णायकों का दायित्व डॉ. एससी भाटी मनीष सक्सेना एवं योगेश शर्मा ने निभाया। अंत में प्राचार्य एमके गुप्ता ने छात्राओं को हिन्दी के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए हिन्दी के शुद्ध लेखन पर बल दिया तथा विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करने वाले संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विश्वमानचित्र पर हिन्दी भाषा की गूंज
आबूरोड|सेठमंगलचंद चौधरी राजकीय महाविद्यालय में हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी विभाग युवा विकास केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय आगरा से आये कवियो ने भाग लिया। कवि राजेन्द्र मिलन ने ...भाषाओं की पटरानी हिन्दी, शत शत वंदन हिन्दी का पाठ किया। सुशील सरित ने मां ... सागर की हर लहर से आवाज रही है। हास्य कवि ...कृष्ण मुरारी बिस्मिला ने ऐसी होती है बेटियां तथा मैं कान्हा की बांसुरी से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। आगरा से आये कवि अशोक अश्रु ने ...विश्व मानचित्र पर हिन्दी भाषा की गूंज कविता प्रस्तुत की। रामेश्वर रावत उर्फ चाचा ने ...मैं ऐसा हू दिलदार प्रिय से राजनीतिक स्थिति पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य अंसारूल हक ने काव्य गोष्ठी, कवि सम्मेलन और मुशायरों को व्यवहारिक जीवन में महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर रंजना जैसवाल, डॉ. एनडी शास्त्री, मंजू जैन, डॉ. हनुवंत सिंह, अंजुला मेहता, गीतिका, इंदू असेरी, डॉ श्रद्धा सोरल, ड