पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेजकर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

रोडवेजकर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थानरोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के आह्वान पर आबूरोड सिरोही के रोडवेज पेंशनरों ने उनकी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। समिति के पेंशनर्स संरक्षक बहादुरसिंह मोहम्मद इस्माइल के नेतृत्व में पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। इस मौके बस स्टैंड पर सभा का आयोजन किया। इसमें अजीम खां, धन्नाराम, राकेश शर्मा, सजीर बहमद ने राच्य सरकार की श्रम नितियों को मजदूर विरोधी बताया। अध्यक्ष धूलाराम ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया। संरक्षक बहादुरसिंह ने कहा कि निगम प्रशासन के कुप्रबंध का खामियाजा रोडवेज पेंशनर्स भुगत रहे है। वक्ताओं ने राच्य सरकार के निगम के निजीकरण करने का भी विरोध किया।

सिरोही. रोडवेजकर्मियों ने बस स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया।