- Hindi News
- आबूरोड| अग्रवालसमाज की ओर से मंगलवार से श्री अग्रसेन जयंती
आबूरोड| अग्रवालसमाज की ओर से मंगलवार से श्री अग्रसेन जयंती
आबूरोड| अग्रवालसमाज की ओर से मंगलवार से श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ होगा। महोत्सव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के मीडिया संयोजक प्रवक्ता सतीश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे अग्रवाल महिलाओं की रंगोली बालिकाओं की टेटू प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसमें 2 वर्ग बनाए गए हैं। वर्ग अ, अविवाहित महिलाओं का है जिसमें फेब्रिक रंगो से टैटू बनाने की प्रतियोगिता है। वहीं दूसरा ग्रुप ब, विवाहित महिलाओं का है जिसमें सूखे रंगो से रंगोली बनाई जा सकेगी। दोनों ही प्रतियोगिता का विषय ‘सेव अर्थ‘ है। इस प्रतियोगिता की मुख्य संयोजक अलका अग्रवाल है। इसी प्रकार शाम 5 बजे कक्षा 3 से 5 कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। जिसके मुख्य संयोजक आर.के. गुप्ता हैं। शाम 6 बजे से कैरम प्रतियोगिता होगी। जिसके मुख्य संयोजक पंकज अग्रवाल है। इसके बाद खो-खो प्रतियोगिता होगी। जिसके मुख्य संयोजक आशुतोष गर्ग हैं।
अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज