पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"अपनी संस्कृति का करें सम्मान\'

\"अपनी संस्कृति का करें सम्मान\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड| शहरके विष्णु धर्मशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तहत कथा के चौथे दिन सोमवार को संत हरिशरण महाराज ने कहा कि आधुनिकता की चकाचौंध में देश का युवा अपने सही रास्ते से भटक रहा है। जरूरत इस बात की है कि हम लोग अपनी संस्कृति और सभ्यता का सम्मान करे। बालकों को उसकी प्रेरणा दें। तभी अनेक समस्याओं का समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर प्रेम का संदेश दिया, लेकिन जब जरूरत पड़ी तो धर्म की स्थापना के लिए उन्होंने शंख बजाकर युद्ध की भी प्रेरणा दी। कथा के चौथे से आठवें स्कंद मे प्रवेश करते हुए संत ने कृष्ण जन्मोत्सव का नाटक सजीव चित्रण प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब पृथ्वी पर अधर्म का बोल बाला हो रहा था। लोग धर्म का विनाश कर रहे थे तो स्वयं भगवान ने श्रीकृष्ण के रुप में जन्म लिया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।

आबूरोड. भागवत कथा को सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।