पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दिन में 50 गिरा अिधकतम तापमान

एक दिन में 50 गिरा अिधकतम तापमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{माउंट आबू के साथ समूचे जिले में सर्दी ने दिखाए तेवर

{ वादियों में छाई रही धुंध, दिनभर गर्म कपड़ों से ढके रहे लोग

भास्करन्यूज | सिरोही/माउंट आबू

हिमाचलप्रदेश के ऊपरी हिस्से में हुई बर्फबारी एवं प्रदेश के कुछ हिस्सों में गिरे ओले बारिश के कारण जिलेभर में सर्दी के तेवर तीखे हो गए हैं। साथ ही उत्तरी हवाओं के कारण दिनभर सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। रविवार को हिल स्टेशन माउंट आबू पर न्यूनतम तापमान एक ही दिन में दो डिग्री लुढ़क कर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है तथा अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़क कर 18 डिग्री सेल्सियस पर गया हैं।

धुंध के बीच दिनभर चली शीतलहर ने लोगों को झकझोर दिया। अल सुबह पोलो ग्राउंड पहाडिय़ां धुंध की आगोश में लिपटी नजर आई। यहां के पर्यटन स्थल भी सर्दी के कारण सुनसान रहे। दोपहर में धूप खिलने के बाद पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की रौनक रही। हिल स्टेशन समेत समूचे जिले में रविवार को मौसम ने एकाएक अपनी करवट बदली। माउंट आबू में अलसुबह जहां घना कोहरा छाया रहा, वहीं जिला मुख्यालय पर दिनभर चली शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो गया। माउंट आबू में गिरे तापमान के कारण सुबह लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा।



वहीं सैलानी दिनभर गर्म लबादों में लिपटे रहे। पोलो ग्राउंड पहाडिय़ां कोहरे की आगोश में लिपटी नजर आई। माउंट आबू समेत पूरे जिले में दिनभर शीतलहर का असर रहा।

अचानक गिरा दिन का तापमान

हिलस्टेशन माउंट आबू पर दिन के तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। सर्दी बढ़ने का करण उत्तरी हवाओं के चलने तथा हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी है। शनिवार को माउंट आबू का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को गिर कर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान के अचानक गिरने से यहां दिन में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। साथ न्यूनतम तापमान में भी एक दिन में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

माउंट आबू. सर्दीसे बचने के लिए गर्म लबादों में नजर आए विदेशी सैलानी। वे भी धूप निकलने के बाद ही बाहर निकले।

शीतलहर ने जिलेवासियों को झकझोरा

माउंटआबू में गिरे तापमान का असर समूचे जिले में नजर रहा है। रविवार को जिला मुख्यालय समेत जिलेभर में सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया है। इससे देर सुबह तक शहरवासी बिस्तर में ही दुबके रहे।