- Hindi News
- चिकित्सा प्रोत्साहन रािश योजना के लिए केंद्र चिह्नित
चिकित्सा प्रोत्साहन रािश योजना के लिए केंद्र चिह्नित
जिलेमें सरकार की ओर से दुर्गम एवं जनजाति क्षेत्रों में निवास कर रहे व्यक्तियों के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य, जांच सेवाएं प्रभावी बनाने के लिए हाल ही में लागू की गई चिकित्सा प्रोत्साहन राशि योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशिष्ठ शासन सचिव की ओर से जारी निर्देशों को क्रियान्वित करने के लिए मुख्यालय पर चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों की बैठक आयोजित कर उन्हें योजना के बारे में पूरी जानकारी दी गई। इसमें डॉक्टर्स चिकित्सा कर्मियों का मुख्यालय पर रहना आवश्यक होगा। इस योजना का लाभ उन्हीं डॉक्टर्स को मिलेगा, जो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 40 और महीने में एक हजार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 15 रोगी प्रतिदिन या 400 रोगी प्रतिमाह रोगियों का उपचार करेंगे। उपस्वास्थ्य केन्द्र पर एएनएम, चिकित्साकर्मियों के लिए भी मापदंड निश्चित किए गए हैं। इस योजना में जिले के 38 चिकित्सा केन्द्रों का चयन किया गया है।
इन्हें किया है शामिल
सिरोहीपंचायत समिति में कालंद्री, तंवरी, मेरमांडवाड़ा, बरलूट, पाड़ीव, सिलदर, वराड़ा, जावाल, कृष्णगंज वेलांगरी, पंचायत समिति आबूरोड में आबूरोड, माउंट आबू, चनार, देलदर, पिंडवाड़ा में पिंडवाड़ा, सरूपगंज, रोहिड़ा, भूला, नादिया, झाड़ोली, नितोड़ा, भरिया वीरवाड़ा, शिवगंज में शिवगंज, मनादर, पालड़ी एम, कैलाश नगर अन्दोर आल्पा पोसालिया तथा रेवदर पंचायत समिति में रेवदर, मंडार, दांतराई, भटाणा, बांट, सनवाड़ा, अनादरा सिरोड़ी गांव के चिकित्सा केन्द्रों का निर्धारित माप दंडों के अनुसार चयन किया है।