पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खड़े ट्रक में घुसा ट्रोला, एक की मौत, दो जने घायल

खड़े ट्रक में घुसा ट्रोला, एक की मौत, दो जने घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुजरातके अमीरगढ़ चैकपोस्ट के पास रविवार सवेरे एक ट्रोले ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रोले के चालक क्लीनर एक अन्य केबिन मे फंस गए, जिन्हें लोगों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई। वहीं चालक एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हेंं अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के अनुसार शहर के पास गुजरात के अमीरगढ़ आरटीओ चैक पोस्ट पर रविवार सवेरे 4 बजे सड़क पर ट्रक खड़े थे, जिन्हे पीछे से रहे एक ट्रोले के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रोले का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें चालक परिचालक फंस गए। लोगों ने क्रेन की सहायता से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद केबिन से निकाला, जिसमें परिचालक नागौर निवासी देवेंद्र सिंह (35) पुत्र रिछपाल सिंह की मौत हो गई। वही जोधपुर निवासी बुधाराम सरोलिया(50) नवसर(32) पुत्र गोबाद मेघवाल नागौर गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

गुजरात के अमीरगढ़ के पास हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रोले में फंसे घायलों को बाहर निकालते लोग।