पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मन मोहा

महिला सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मन मोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रह्माकुमारीके महिला प्रभाग की ओर से शांतिवन परिसर में आयोजित महिला सम्मेलन में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में नारी की आवाज नाटिका का मंचन किया गया, जिसके माध्यम से यह दर्शाया गया कि नारी ही वास्तव में संस्कृति की निर्मात्री है। इसके साथ ही नारी के त्याग, सहनशक्ति और वात्सल्य का जीता जागता चरित्र चित्रण किया गया। कार्यक्रम में सूरत से आए कलाकारों ने भी नारी के चरित्र पर भिन्न-भिन्न प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों को देखकर लोगों को नारी की शक्ति का एहसास हुआ।

आबूरोड. ब्रह्माकुमारीसंस्थान के शांतिवन में आयोजित महिला सम्मेलन में प्रस्तुति देते कलाकार।