शिविर में मरीजों की हुई जांच
भारतविकास परिषद् शिवगंज-सुमेरपुर एवं ग्लोबल नेत्र संस्थान आबूरोड के बैनर तले धरमीबाई मोहनलाल अग्रवाल परिवार की ओर से रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 520 मरीजों की जांच की गई एवं 72 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए। शिविर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी शक्तिसिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष कंचन सोलंकी की अध्यक्षता में हुआ।
शिविर में ग्लोबल नेत्र संस्थान आबूरोड के नेत्र विशेषज्ञों ने मरीजों की आंखों का उपचार करने के लिए जांच की एवं ऑपरेशन के लिए मरीजों को अलग से चयन किया। शिविर में दानदाता परिवार की ओर से 155 मरीजों को निशुल्क चश्में भी वितरण किए गए। शिविर के समापन पर चयनीत किए सभी मरीजों को ग्लोबल अस्पताल आबूरोड ले जाया गया, जहां उनकी आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा। शिविर के मुख्य अतिथि भाटी ने दानदाता परिवार की सराहना की एवं भारत विकास परिषद् ग्लोबल नेत्र संस्थान के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार जताया। शिविर में नगर पालिका उपाध्यक्ष मनीष सर्राफ, परिषद् के शिवराज भाटिया, जगदीश मेवाड़ा, डॉ अरविंद जैन, देवालाल अग्रवाल, मुकूटलाल, भगवानदास अग्रवाल, नारायणलाल परिहार, गजेंद्रसिंह, राकेश भाटी, संपत मेवाड़ा, केसाराम मेड़तिया, गिरीश राठी, खुशाल चौधरी, प्रमिला गहलोत, अंजना चौधरी, प्रतिला चौहान, सीमा सोलंकी आिद मौजूद थे।
, शिव बड़वाल, पंकज गहलोत, ठाकुर प्रसाद, संजय जैन, भूपेंद्रसिंह आदि मौजूद थे। इस मौके मंच संचालन परबतसिंह राठौड़ ने किया।
शिवगंज. नेत्रचिकित्सा शिविर में मरीजों का पंजीयन करते कार्यकर्ता तथा मौजूद मरीज।