पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाट बाजार में खरीदारी करने उमड़ी लोगों की भीड़

हाट बाजार में खरीदारी करने उमड़ी लोगों की भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें हर माह की 14 तारीख को भरने वाले हाट बाजार में लोगों ने जमकर खरीददारी की। डीजल शेड रोड लगने वाले इस मेले में रविवार को छुट्टी का दिन होने से अधिक संख्या में लोग पहुंचे। मेले में जरूरत की वस्तुएं कम दामों में मिलने के कारण लोग अधिक संख्या में इस मेले आकर खरीददारी करते हैं। रविवार को मेले में सबसे \\\'यादा लोगों ने स्वेटर शॉल की खरीद की तथा अपनी पंसद के कपड़े खरीदे। वहीं इस मेले में आदिवासी समुदाय के लोग भारी संख्या में नजर आए। मेले में गुजरात आसपास के क्षेत्रों से लोग आकर यहां अपनी दुकानें लगाकर कटलरी, कॉस्मेटिक, रेडिमेड कपड़े, कटपीस कपड़े, जिंस, मोजे, जूते चप्पल, घरेलू काम में आने वाले उपकरण आदि बेचते हैं। इस बार सर्दी का मौसम आने से लोग गर्म कपड़े लेने बडी संख्या में उमड़े, सवेरे लोगो की मेले में भीड़ कम रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ लोगों ने मेले में पहुंचकर जमकर लुत्फ उठाया। मेले में आबूरोड, पिंडवाड़ा रेवदर के अलावा गुजरात के अमीरगढ़ अंबाजी से लोग पहुंचे।

मेलेके कारण यातायात रहा जाम

मेलेके कारण रविवार को यातायात पुलिस ने गांधी नगर होकर यातायात को बहाल रखा, जिससे भारी भीड़ के बीच वाहन होकर निकले और यातायात जाम रहा। इस दौरान पैदल दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का समाना करना पड़ा तथा बाहर से आए पर्यटकों के वाहन काफी समय तक जाम में फंसे रहे।