पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामसिंह डाबी तहसील अध्यक्ष निर्वाचित

रामसिंह डाबी तहसील अध्यक्ष निर्वाचित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड | अखिलभारतीय रावणा राजपूत महासभा आबूरोड तहसील कार्यकारिणी के चुनाव जिला अध्यक्ष नारायण सिंह और जिला उपाध्यक्ष चुनाव अधिकारी रतन सिंह परमार की मौजूदगी में आयोजित हुए। जिला महामंत्री महेंद्रसिंह गहलोत ने बताया कि इस मौके रामसिंह डाबी को अध्यक्ष, तेज सिंह को उपाध्यक्ष, देवीसिंह को महामंत्री विजयसिंह को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में नव निर्वाचित माउंट आबू नगरपालिका के पार्षद नारायणसिंह भाटी का सम्मान किया गया। बैठक में भावसिंह दहिया, नारायणसिंह भाटी रतनसिंह परमार ने भी विचार व्यक्त किए।