पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिलेंडर पर अनुदान खत्म करने की निंदा

सिलेंडर पर अनुदान खत्म करने की निंदा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड| राज्यसरकार की ओर से सिलेंडर पर दी जा रही 25 रुपये की अनुदान राशि को खत्म करने पर कांग्रेस ने निंदा की है। कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने यह अनुदान खत्म कर महंगाई बढ़ाने का काम किया सरकार ने एक और गैस सिलेंडर सब्सिडी वापस ली साथ ही डीजल पर 54 पैसे का सैस कर लगाकर किसानों के साथ विश्वासघात किया है। इसी प्रकार शहर उपाध्यक्ष यासीफपठान, एडवोकेट अर्चना शर्मा, सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र छावरा और अल्पसंख्यक अध्यक्ष सईद पठान ने कहा कि पूरे भारत में सबसे ज्यादा वेट राजस्थान में वसूला जा रहा है और उस पर भी ऐसा जन विरोधी कदम उठाकर राज्य की जनता के साथ भाजपा ने बड़ा धोखा किया है। जिला प्रवक्ता ललित सांखला, जिला सचिव हफीज खान और व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भी इस कदम को महंगाई बढ़ाने वाला बताया।