- Hindi News
- गांवों के विकास और कुरीति मुक्त समाज का लिया संकल्प
गांवों के विकास और कुरीति मुक्त समाज का लिया संकल्प
आबूरोडकृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ईश्वरसिंह दहिया ने कहा कि गांवों का विकास ही जिले, प्रदेश और देश के विकास की सीढ़ी है। इसके लिए गांवों के सरपंचों, उपसरपंचों के साथ वार्ड के सदस्यों की महती जिम्मेदारी है। बशर्ते सभी को मिलकर नशामुक्त से लेकर सामजिक कुरीतियों के निवारण एवं आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए। वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांतिवन में जिले के नवनिर्वाचित सरपंचों तथा उपसरपंचों के अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सुखद है कि सिरोही जिले में अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक यह संस्था है, जिसमें दुनिया भर के लोग आते हैं। हमें इस संस्था के साथ मिलकर गांवों को आदर्श गांव बनाने का प्रयास करना चाहिए, जिससे लोगों में आदर्शवाद के साथ एक मिसाल कायम हो। सरकार की ओर से भी बहुत सारी योजनाएं हैं, जो लोगों के लिए अति हितकारी है।
ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रबंधक बीके भूपाल ने कहा कि सरपंच और उपसरपंच गांवों के बुद्धिजीवी लोगों में है। गांवों के विकास, सफाई, साक्षरता, स्वच्छता के साथ नशामुक्त का सार्थक प्रयास करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। आज भी हमारे समाज में लोगों के अंदर नशा तेजी से बढ़ता जा रहा है। तेजी से बढ़ते इस भयंकर बीमारी को रोकने का प्रयास करना चाहिए। संस्था के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय ने कहा कि हम अपने सोच को बदलते हुए समाज में शांति एवं सद्भाव बढ़ाने का प्रयास करें। आज लोगों के सोच और रहन सहन में भारी नकारात्मकता बढ़ रही है। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके उषा ने कहा कि जीवन में राजयोग शामिल करने से आंतरिक शक्ति आएगी और आत्मिक शक्ति को बढ़ावा मिलेगा, जिससे सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
वादोंपर खरा उतरने का करना होगा प्रयास
आबूरोडपंचायत समिति के उपप्रधान हरीश चौधरी, अचपुरा के सरपंच अमर सिंह देवल समेत कई लोगों ने विचार व्यक्त कर कहा कि जनता ने हमें गांवों के विकास, सफाई, रोशनी और समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। इसलिए हमें उनके वादों पर खरा उतरने का प्रयास करना होगा, जिससे लोगों में एक आशा की किरण जगे। इसके साथ ही सभी सरपंचों एवं उपसरपंचों ने संकल्प किया कि हम गांवों के विकास में महती भूमिका निभाएंगे।
नशामुक्ति का संकल्प
कार्यक्रममें मौजूद गांवों की सरकार ने संकल्प किया कि गांवों के लोगों को नशामुक्त के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ गांवों का विकास करेंगे। इस मौके शांतिवन के अभियंता बीके भरत, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल, बीके जगदीश, सुभाष चौधरी, बीके श्वेता और बीके भानू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
आबूरोड. ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांतिवन में आयोजित नवनिर्वाचित सरपंचों उप सरपंचों के स्वागत समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधि।
आबूरोड. नवनिर्वाचित सरपंचों उप सरपंचों के स्वागत समारोह में मंचासीन अतिथि।