- Hindi News
- उचित मूल्य के दुकानदारों की प्रशिक्षण बैठकें कल से
उचित मूल्य के दुकानदारों की प्रशिक्षण बैठकें कल से
सिरोही| जिलेके उचित मूल्य के दुकानदारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत चयनित पात्र परिवारों के सत्यापन के लिए प्रशिक्षण देने के लिए 13 14 फरवरी को निर्धारित स्थानों पर बैठकें आयोजित होंगी। जिला रसद अधिकारी गुल मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि 13 फरवरी को सवेरे 10 बजे रेवदर तहसील क्षेत्र के उचित मूल्य के दुकानदारों की प्रशिक्षण बैठक मार्केटिंग सोसायटी रेवदर, आबूरोड क्षेत्र के लिए दोपहर 1 बजे राजस संघ आबूरोड, पिंडवाड़ा क्षेत्र के दुकानदारों हेतु मार्केटिंग सोसायटी सरूपगंज में बैठकें होगी। 14 फरवरी को प्रात: 11 बजे शिवगंज मार्केटिंग सोसायटी तथा अपरान्ह 3 बजे जिला रसद कार्यालय सिरोही में बैठकें आयोजित की जायेंगी। इनमें उचित मूल्य के दुकानदारों का भाग लेना अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्घ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण के प्रावधानों अनुरूप कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।