- Hindi News
- भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा
भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर की हुई प्राण-प्रतिष्ठा
आबूरोड| शहरके मानपुर क्षेत्र में मंडर रोड पर स्थित जैन आबू तीर्थ में बुधवार को भगवान शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। इस अवसर पर वरघोड़ा निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाजबंधु मौजूद थे। समारोह के तहत सुबह बैंड-बाजों के साथ वरघोड़ा निकाला गया। जिसमें समाजबंधु धार्मिक स्वरलहरियों पर नाचते-गाते चल रहे थे। इसके बाद आचार्य विजय जिनदर्शन सूरीश्वर के सान्निध्य में प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इसके बाद महाप्रसादी का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर आचार्य श्रीमद विजय विचक्षण सूरीश्वर, मुनी प्रीतिवर्धन विजय, मुनी जयर| विजय, मुनी मुक्धिर विजय, उपाध्याय इन्द्ररक्षित विजय, साध्वी कीर्ति प्रभा साध्वी भागश्री, ट्रस्ट अध्यक्ष जयंती भाई, नवीनचन्द्र, प्रवीण भाई, मुकेश कोठारी, पोपट भाई जैन, महेन्द्र मरडिया और अशोक भाई समेत समाज के अन्य पदाधिकारी वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।