पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिन तक चलेगा शिवरात्रि महोत्सव, सजेगी झांकियां

सात दिन तक चलेगा शिवरात्रि महोत्सव, सजेगी झांकियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रह्मकुमारीजसंस्था की ओर से इस बार शिवरात्रि पर सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कृषि उपज मंडी के मैदान पर होगा। जहां सात दिन तक विभिन्न झांकियां सजाई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया और आबू रेवदर विधायक जगसीराम कोली करेंगे। कार्यक्रम सचिव बीके भरत ने बताया कि सात दिन तक चलने वाले इस महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ बीके शिवानी विभिन्न विषयों पर जानकारी देंगी। शुभारंभ पर शुक्रवार को शांतिकुंज पार्क से रैली निकाली जायेगी। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सांतपुर कृषि उपज मंडी में समाप्त होगी। इसके साथ ही पूरे मैदान में अलग अलग स्टॉल लगाये गये हैं। जिसमें नशामुक्ति प्रदर्शनी, हेल्थ केयर, मूल्य आधारित खेल, उर्जा संरक्षण, आपदा प्रबन्धन, पर्यावरण जागृति, शांति की शक्ति, विश्व परिवर्तन प्रदर्शनी का भी अलग अलग स्टालों के माध्यम से प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस मौके कुंभकर्ण की झांकी, भारत मां की पुकार, 40 फीट का शिवलिंग, स्वर्णिम भारत की झलक, सृष्टि चक्र, लेजर शो, अमरनाथ की विशाल बर्फवाली गुफा भी बनायी गयी है जो आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगा।

आबूरोड. ब्रह्माकुमारीसंस्थान की ओर से शिवरात्रि पर आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। महोत्सव के लिए लाया गया बड़ा शिवलिंग सबके आकर्षण का केंद्र रहेगा। करीब चालीस फीट ऊंची शिवलिंग की यह आकृति हल्के फाईबर प्लास्टिक से बनाया गया है। इसे खास तौर पर बहादुर गढ़ हरियाणा से मंगवाया गया है। इसमें मोटर से हवा भरी जाती है। सात दिवसीय महोत्सव के दौरान यह झांकी का मुख्य आकर्षण रहेगा और इसकी सुरक्षा के लिए चारों ओर रस्सियां बांधी गई हैं।