दुकानों का सामान सड़क पर
आबूरोड | शहरके मुख्य बाजार अन्य स्थानों पर दुकानदारों के सामान रखने के कारण इन दिनों सड़कों पर आवागमन परेशानी का सबब बना हुआ है। शहर के पारसीचाल, अंबाजी रोड सदर बाजार में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान के बाहर सामान रख देने से आवागमन बाधित हो रहा है। अंबाजी रोड पर भारी आवागमन के कारण यहां दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। यहां सवारियों को भरने के चक्ककर में टैंपो चालक भी सड़क के बीच अपना वाहन खड़ा कर देते हंै, रेलवे कॉलोनी से रहे रास्तो के आगे भी वाहन खड़ा कर देने से यहां से निकलना दूभर हो जाता है।
यहां अर्बुद स्कूल, सांतपुर स्कूल कॉलेज के छात्रों रिको के लिए जाने वाले वाहनों के कारण आवागमन काफी व्यस्त रहता है जिससे से लोग परेशान रहते है इसके बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।