पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसुनवाई से पहले भामसं अध्यक्ष से मारपीट, मामला दर्ज

जनसुनवाई से पहले भामसं अध्यक्ष से मारपीट, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके उपखंड कार्यालय में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की जनसुनवाई से पहले कुछ लोगों के बीच में मारपीट हो गई, जिसमें बिनानी भामस अध्यक्ष घायल हो गए। शांति व्यवस्था को बनाने के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम को अग्रिम तिथि तक स्थगित किया गया। जानकारी के अनुसार उपखंड कार्यालय में सोमवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से अतिरिक्त कलेक्टर वीसी गर्ग की अध्यक्षता में प्रदूषण को लेकर जनसुनवाई थी। इस दौरान प्रदूषण को लेकर बातचीत होनी थी। जनसुनवाई शुरू होने से पूर्व ही सवेरे 9.30 बजे उपखंड कार्यालय के गेट पर बिनानी भामस अध्यक्ष ओमप्रकाश पुत्र श्यामसिंह चारण पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में चारण के सिर पर चोट आई। चारण को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडवाड़ा में ले जाया गया। जिसके बाद एडीएम वीसी गर्ग, उपखंड अधिकारी जितेंद्र पांडेय ने शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जनसुनवाई को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया। वहीं मामले को लेकर शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए शहर में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। इस दौरान सिरोही लाइन, आरएसी, कंट्रोल रूम से अतिरिक्त जाब्ता, रेवदर डीएसपी हिम्मत सिंह देवल, पिंडवाड़ा थानाधिकारी पारस चौधरी, थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह, कालंद्री थानाधिकारी गोविंद सिंह, आबूरोड थानाधिकारी सीताराम खोजा प्रशिक्षु अनिल मीणा ने शंाति व्यवस्था को बनाए रखा। वहीं मारपीट की घटना को लेकर भामस कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। जेके लक्ष्मी सीमेंट के भामस अध्यक्ष नारायण परिहार के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता उपखंड कार्यालय पहुंचे। शेष|पेज 13

पिंडवाड़ा. मारपीट के बाद विरोध जताते भामसं कार्यकर्ता।