पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्पित भाव से किए गए कार्य को मिले उचित सम्मान : भानावत

समर्पित भाव से किए गए कार्य को मिले उचित सम्मान : भानावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रह्माकुमारीसंस्थान के शांतिवन परिसर में चल रहे मीडिया महासम्मेलन के खुले सत्र में जम्मू-कश्मीर में हाल ही की प्राकृतिक आपदा के दौरान सेना की भूमिका लोगों की व्यथाओं को उजागर करने में मीडिया की भूमिका को सराहा। उनका कहना था कि मीडिया संगठनों की ओर से प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए राशि एकत्र करना पीडि़तों के लिए सहायता सामग्री भिजवाना नैतिक दायित्वों का उल्लेखनीय उदाहरण है। कार्यक्रम में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय की सहायक सचिव मृगनयनी पांडे ने भी विचार व्यक्त किए।

दूसरे सत्र में राजस्थान विश्वविद्यालय के डॉ.संजीव भानावत ने कहा कि तकनीकी विकास के इस दौर में अच्छे उद्देश्यों को लेकर समर्पित भाव से काम कर रहे पत्रकारों को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक कमलेश मीना, अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के डॉ.महेंद्र कुमार पाढ़ी, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली के डॉ.दिलीप कुमार डॉ.सुरेश वर्मा का मानना था कि लोकतंत्र के अन्य तीन स्तंभों की कार्य-प्रणाली पर चौथे स्तंभ मीडिया को केवल पैनी दृष्टि रखनी होगी, बल्कि व्यवासायिक जिम्मेवारियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों की कसौटी पर भी खरा उतरना होगा। इस मौके ज्ञानसरोवर अकादमी की निदेशिका डॉ.निर्मला ने भी मीडियाकर्मियों से सकारात्मक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया।

सत्यम शिवम् सुंदरम् का दिया संदेश

मीडिया महासम्मेलन के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने सत्यम शिवम सुंदरम के सिद्धांत पर चलने का संदेश दिया। डायमंड हॉल में मौजूद दर्शकों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पटियाला के कलाकारों ने पंजाबी लोकनृत्य जिंदवा इसी शहर के हैरी-शैरी ग्रुप के मार्ग दर्शन में डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्याथियों ने लोकनृत्य भंगड़ा प्रस्तुत कर थिरकने पर मजबूर कर दिया। डिवाइन ग्रुप बीजापुर की रानी, शिल्पा अश्विनी ने सत्यम शिवम सुंदरम... नृत्य गीत की आकर्षक प्रस्तुति दी। साथ ही विवेक के मंच संचालन में शुरू हुए कार्य को गीताजंली मॉर्डन स्कूल ऑफ डांस, कटक के कलाकारों ने विभिन्न गीतों के मुखड़ों से सजी नृत्य नाटिका प्रस्तुत करके आगे बढ़ाया। रानी, शिल्पा और अश्विनी के रीमिक्स नृत्य के बाद रीमा सरीन दिल्ली ने बल्ले...बल्ले.