शैक्षिक सम्मेलन को लेकर कमेटियों का गठन
आबूरोड| राजस्थानशिक्षक संघ प्रगतिशील की 26 सितम्बर से सरूपगंज में आयोजित होने वाले जिला शैक्षिक सम्मेलन के लिए विभिन्न कमेंटियों का गठन किया गया। संघ के जिला मंत्री प्रवीन लोधा ने बताया कि बैठक मे सम्मेलन के संफल संचालन के लिए जिले भर के पदाधिकारियो सदस्यों की कमेटी के साथ साथ इसके प्रचार प्रसार के लिए दायित्व सौंपे गए।