पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनोरा मे भामाशाह योजना शिविर आयोजित

मनोरा मे भामाशाह योजना शिविर आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालंद्री| समीपवर्तीमनोरा गांव में राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही भामाशाह योजना को लेकर सोमवार को ग्राम पंचायत मुख्याल्य पर चार दिवसीय चलने वाले शिविर का शुभारंभ सरपंच लक्ष्मी देवी पुरोहित की अध्यक्षता तथा में पंचायत समिति सिरोही के विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह राजावत की मौजूदगी में किया गया। शिविर में पहले दिन ग्रामीणों की भीड़ रही। इसमें 150 लोगों ने भामाशाह कार्ड, 330 आधार कार्ड बनवाए। इस मौके ग्राम सेवक सोहन परमार, सहायक रोजगार गजेंद्र सुथार समेत सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

स्काउटगाइड ने किया श्रमदान

आबूरोड|रेलवेसीनियर सैकंडरी स्कूल में श्रमदान सप्ताह के तहत सफाई अभियान चलाया गया। स्कूल में स्काउट गाइड ने विद्यालय परिसर में सफाई के साथ बास्केटबाल के मैदान अन्य स्थानो से झाडिय़ां हटाई।