घर में काम कर रही छात्रा को सांप डसा
तलहटीमें एक छात्रा को घर की सफाई के दौरान जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद छात्रा को ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां ईलाज के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। जानकारी के अनुसार तलहटी निवासी सोहनसिंह रावत ने बताया कि घर की साफ सफाई हो रही थी। तभी उनकी पुत्री किरण को सांप ने काट लिया। जिस पर उसे ट्रोमा सेंटर लाया गया। सेंटर के डॉक्टर गिरीराज शर्मा ने बताया कि बालिका खतरे से बाहर हैं तथा उसका सघन चिकित्सा कक्ष में उपचार जारी हैं। डा. शर्मा ने बताया कि जिस सांप ने छात्रा को काटा था वह जहरीली प्रजाति का सांप था।