पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूूमधाम से निकली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

धूूमधाम से निकली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजाअग्रसेन जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके शहर के अग्रवाल छात्रावास में विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। समिति के कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल छात्रावास में सवेरे 8 बजे ध्वजारोहण दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे से प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें हाऊजी तंबोला, विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, मांडना प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, निशानेबाजी प्रतियोगिता, सलाद डेकोरेशन, एक मिनिट प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर इंस्टेंट क्वीज प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिताओं के बाद शाम को पारितोषिक वितरण किया गया तथा शाम को आरती भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक हॉस्पिटल में मरीजों को फल भी वितरित किए गए।

अग्रसेनजयंती पर निकाली शोभायात्रा : माउंटआबू| अग्रसेनजयंती के मौके अग्रवाल समाज की ओर से अग्रवाल पंचायत भवन से शोभायात्रा निकाली गई। जो अग्रवाल पंचायत भवन से अध्यक्ष किशन कुमार सिंघल एवं मंत्री सत्यप्रकाश गोयल के नेतृत्व में निकाली गई। शोभायात्रा में युवक नाचते गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजार से होकर, निर्मला स्कूल, चाचा म्यूजियम होते हुए मुख्य बाजार से होकर पुन: अग्रवाल पंचायत भवन पहुंची। इस मौके काफी संख्या में अग्रवाल समाज के सदस्यगण लोगों की भीड़ रही।

महोत्सवके तहत झांकियों ने मोहा मन : आबूरोड|श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत गुरुवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके बड़ी संख्या में समाज के नागरिक मौजूद थे। शोभायात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। विष्णु धर्मशाला से निकली यह शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। जिसमें महाराज अग्रसेन के जीवन पर आधारित झांकियां सजाई गई थी। जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।

इसके साथ ही नन्हे मुन्हे बालकों ने अलग अलग झांकियों के माध्यम से पर्यावरण सरंक्षण, कृष्ण सुदामा की मित्रता और अन्य प्रसंगों की जानकारी दी। शोभायात्रा में महिलाएं मंगलगीत गाती हुई चल रही थी। वहीं युवा महाराज अग्रसेन के जयकारे लगा रहे थे। महोत्सव के 11 वें दिन गरबों का