- Hindi News
- घर घर घट स्थापना, नौ दिन खनकेंगे डांडिया
घर-घर घट स्थापना, नौ दिन खनकेंगे डांडिया
रोशनी से जगमग हुए मंदिर, पांडालों में गरबों की धमचक
घटस्थापना के साथ ही गुरुवार को जिलेभर में नवरात्रि महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों में विधि विधान से मां की घट स्थापना कर पूजा अर्चना की गई। चारों और उल्लास और उत्सव का माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में यज्ञ-अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घट स्थापना की। देवी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इसी के साथ लोगों ने व्रत उपवास भी शुरू किए। गरबा पांडालों में धूमधाम के साथ मां दुर्गा की स्थापना की गई। शहर के चामुंडा माता मंदिर, अंबे माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर, आबूरोड चंद्रावती स्थित माताजी मंदिर, भ्रदकाली मंदिर, माउंट आबू के अर्बुदा माता मंदिर, अजारी के सरस्वती मंदिर में दिनभर धार्मिक आयोजन चले। नवरात्रि महोत्सव के शुरू होते ही गरबा पांडालों में भी गरबों की धमचक मच गई। पहले ही दिन युवक-युवतियों में खासा उत्साह नजर आया। देर रात तक वे गुजराती हिंदी गीतों पर डांडिया गरबा नृत्य करते नजर आए।
गरबापांडालों में मां की प्रतिमाएं स्थापित
घटस्थापना को लेकर शहर के विभिन्न गरबा पांडालों में शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की विधि विधान से स्थापना की गई। शहर के रामझरोखा मैदान में 7 फीट ऊंचे मंच पर दोपहर 12 बजे शुभ मुहूर्त में पंडित जीवनलाल ओझा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घट स्थापना की गई। मंडल की ओर से नवरात्रा की तैयारियों के तहत पांडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है। इस मौके सलाहकार सुरेश सगरवंशी, गांधीभाई पटेल, लोकेश खंडेलवाल, संरक्षक गिरीश सगरवंशी, अध्यक्ष रणछोड़ राज पुरोहित, महासचिव राजेश गुलाबवाणी, प्रकाश प्रजापति, विजय पटेल, प्रकाश खारवाल, प्रताप प्रजापत, भूपत भाई देसाई , शेतान खरोर, महेश पटेल, किशन सूर्यवंशी, दिलीप पटेल, विकास प्रजापत अतुल रावल समेत सदस्य मौजूद थे। साथ ही शहर के संपूर्णानंद कॉलोनी, भाटकड़ा, संतोषी माता मंदिर, मातरमाताजी अशोक नगर कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, शांतिनगर, पुलिस लाइन, हाउसिंग बोर्ड, शाहजी की बाड़ी, शास्त्रीनगर, तारानगर, आदर्शनगर समेत विभिन्न गरबा पांडालों में घट स्थापना के साथ ही गरबों की धमचक शुरू हो गई है।
रोशनीसे जगमग हुए पांडाल
रामझरोखामैदान में नवरात्रि के अवसर पर की गई रंग बिरंगी रोशनी एवं डेकोरेशन से शाम को पूरा पांड