- Hindi News
- गांव गांव घुमेगा रथ, देगा स्वच्छता का संदेश
गांव-गांव घुमेगा रथ, देगा स्वच्छता का संदेश
स्वच्छभारत सप्ताह के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति से रथ को झंडी दिखा कर रवाना किया। सवेरे पंचायत समिति परिसर से विकास अधिकारी कुंदनमल दवे, भूपत सिंह, विरेंद्र त्रिवेद्वी की मौजूदगी में रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
पिंडवाड़ा.पंचायतसमिति पिंडवाड़ा में स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ विधायक समाराम गरासिया की ओर से स्वच्छता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके विधायक समाराम गरासिया, प्रधान भंवरलाल मेघवाल, उपखंड अधिकारी जितेंद्र पांडे, विकास अधिकारी हीराराम कलबी, तहसीलदार चैनसिंह आदि मौजूद थे। विधायक प्रधान भंवरलाल मेघवाल ने परिसर में झाडू निकालकर सफाई का संदेश दिया।
रेवदर.केंद्रसरकार की स्वस्थ गांव स्वस्थ भारत योजना को लेकर पंचायत समिति से शुक्रवार को विधायक जगसीराम कोली प्रधान पदमा कंवर देवड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया, जो पंचायत समिति के गांवों में स्वच्छता का संदेश देगा। विकास अधिकारी हिरालाल भाट ने बताया कि इस मौके एसडीएम विरेंद्रसिंह चौहान, उपप्रधान अर्जुनराम पुरोहित, केपी सिंह, आदि मौजूद थे।
गोयली.कस्बेमें निर्मल भारत अभियान योजना के तहत स्वच्छता जागरुकता सप्ताह कार्यक्रम का शुक्रवार को ग्राम पंचायत में शुभारंभ किया गया।
इस मौके सरपंच झमू देवी माली, उप सरपंच भंवरलाल रावल, ग्राम सेवक, रोजगार सहायक, कांतिलाल माली आदि मौजूद थे।
> गोयली. कस्बे में स्वच्छ राजस्थान अभियान का शुभारंभ किया गया।