फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित
बीएसमेमोरियल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से एचकेजी तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वेशभूषा धारण कर सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके स्कूल के निदेशक प्रमोद चौधरी, कल्पना दीक्षित, नेहा शर्मा, नीतू सोलंकी, संगीता शर्मा, कविता परमार, यामिनी पांडे आदि मौजूद थे।