- Hindi News
- रोडवेज बस रुकवाकर चालक से मारपीट, यात्रियों से दुर्व्यवहार
रोडवेज बस रुकवाकर चालक से मारपीट, यात्रियों से दुर्व्यवहार
शहरके मानपुर क्षेत्र में बुधवार शाम दो बाइक पर सवार व्यक्तियों ने आबूरोड-झुंझुनूं नोन एसी स्लीपर बस को रुकवाकर चालक के साथ मारपीट की। जिससे उसे चोटें आई।
सूचना पर शहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया। घटना के बाद चालक ने बस को बस स्टैंड पर लाकर खड़ा कर दिया। घटना को लेकर रोडवेजकर्मियों ने रोष व्यक्त किया। चालक ने वारदात में लिप्त दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
रात करीब आठ बजे बस गंतव्य को रवाना हो पाई बस
चालकमनोज ने बताया कि वह शाम सवा छह बजे बस का कांच साफ कर रहा था। उस समय दो व्यक्तियों ने बस किराए के बारे में जानकारी चाही। इस पर उसने बस स्टैंड स्थित पूछताछ खिड़की से जानकारी लेने को कहा। इस पर वे उससे उलझ गए। मामला शांत होने पर वह बस लेकर रवाना हो गया। शेष|पेज17
मानपुरपहुंचने पर दो बाइक पर सवार व्यक्तियों ने बस को रोकने का इशारा किया। बस रोकने पर बाइक पर सवार व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके चोटें आई। बस में सवार यात्रियों के समझाने पर वे नहीं माने। उन्होंने यात्रियों के साथ दुव्र्यवहार किया। शहर थाने के एएसआई घनश्यामसिंह के अनुसार बस चालक ने वारदात में लिप्त आरोपी अजय सुदेश खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच शुरू की है।
युवकों ने की मारपीट
^युवकोंने चालक के साथ मारपीट की। यात्रियों के समझाने पर उनसे मारपीट का प्रयास किया। -प्रहलाद,बस यात्री
मामला दर्ज करवाया है
^चालकसे मारपीट यात्रियों के साथ दुव्र्यवहार करने के मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। -उमेशनागर, सहायक निरीक्षक, आबूरोड आगार
कैश छीनने कोशिश की
^बाइकसवार युवकों ने कैश छीनने की कोशिश की। चालक से मारपीट की। यात्रियों से दुव्र्यवहार किया। -विक्रमकुमार, परिचालक, आबूरोड-झुंझुनूं रोडवेज बस