सिरोही में सोलर प्लांट की तैयारी
सिरोही में फिर से खुल सकता है लॉ कॉलेज और ट्रोमा सेंटर को मिल सकता है मैन पॉवर
भास्करन्यूज | सिरोही
यदिसब कुछ ठीकठाक रहा तो राज्य सरकार की ओर से पेश होने वाले बजट में हमारे जिले के लिए बिजली, पानी, शिक्षा और उद्योग के लिए घोषणाएं हो सकती है। हालांकि इसके लिए जिले के जनप्रतिनिधियों को गंभीरता और मजबूती के साथ सीएम के सामने जिले की समस्याओं को उठाना होगा।
बहरहाल, इस बार बनने जा रहे बजट को लेकर कुछ खास प्रस्ताव सरकार को भेजे जा रहे हैं और इसके साथ ही कुछ ऐसे मुद्दे हैं जो लंबे समय से चले रहे हैं, लेकिन आज भी अधूरे हैं। राज्य का बजट मार्च में आएगा और उसकी तैयारियां शुरु हो चुकी है। उसी संदर्भ में बुधवार को जिला प्रभारी मंत्री ने ओटाराम देवासी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में देवासी ने प्रभारी सचिव आनंद कुमार, कलेक्टर, एसपी समेत जिला स्तरीय अधिकारियों से मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सुराज संकल्प यात्रा में उठे मुद्दों विकास की प्राथमिकताओं को बजट घोषणा में शामिल करने की चर्चा की।
इसमें बिजली के क्षेत्र में सिरोही रेवदर में सोलर प्लांट लगाने, शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर पुन: लॉ कॉलेज शुरू करने और पिंडवाड़ा में कॉलेज खोलने, नर्मदा प्रोजेक्ट के लिए तैयार डीपीआर पर काम शुरू करने, सेई डैम का पानी पिंडवाड़ा तक लाने, शेष|पेज17
जवाईबांध पुनर्भरण और बत्तीसा नाला के पानी को रोकने तथा राजपुरा-बाल्दा में 2500 बीघा में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के प्रस्ताव सरकार को भेजे गए है। बहरहाल, दैनिक भास्कर बता रहा है कि इस साल बजट के लिए क्या क्या प्रस्ताव भेजने की तैयारी है और जिले के क्या क्या मुद्दे है।
चिकित्सा
नवनिर्मितट्रोमा सेंटर मैन पॉवर के अभाव में पिछले चार सालों से बंद पड़ा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान रामझरोखा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए इसको शुरू करने की घोषणा की थी। इस बजट में ट्रोमा सेंटर के लिए मैन पॉवर की घोषणा हो सकती है।
पानी
नर्मदाका पानी जिले में आने के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। इस पर आगे का काम करने के लिए आने वाले बजट में घोषणा हो सकती है। सेई डैम का पानी पिंडवाड़ा तक लाने और बत्तीसा नाले के पानी को रोककर सिंचाई के काम में लेने की योजना भी है। माही के पानी से जवाई बांध पुनर्भरण से भी जिले को लाभान्वित करने का प्रस्ताव।
{ जिला मुख्यालय पर बालिकाओं के लिए पीजी कॉलेज की जरूरत है। सरकार यदि इस बजट में इसकी घोषणा कर देती है तो बेहतर होगा।
{ सिरोही में कृषि मंडी, पीजी गर्ल्स कॉलेज, शिल्पग्राम, इनडोर स्टेडियम पर्यटन स्वागत केंद्र की बेहद आवश्यकता है।
{आबूरोड आदिवासी क्षेत्र जिले का सबसे बड़ा शहर होने के नाते यहां उपखंड मुख्यालय की बेहद आवश्यकता है।
{ माउंट आबू में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष पैकेज की घोषणा होनी चाहिए।
{आबूरोड पिंडवाड़ा में यदि शिल्पग्राम बनता है तो इससे यहां के हजारों परिवारों को फायदा होगा।
{ रेवदर उपखंड मुख्यालय पर कृषि मंडी की मांग लंबित है। कई वर्षों पूर्व कृषि मंडी का शिलान्यास किया था, लेकिन आज तक इस पर अमल नहीं हो सका है।
{ रेवदर में कॉलेज भी नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को कॉलेज की पढ़ाई केक लिए 70 किलोमीटर का सफर तय कर जिला मुख्यालय आना पड़ता है।
{ माउंट आबू में पेयजल सुविधा के लिए तैयार सालगांव बांध परियोजना को मिले स्वीकृति
गर्मी से पहले पानी की सुविधा
राज्यआवासन मंडल के आयुत एवं जिले के प्रभारी सचिव आनंद कुमार ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे जिले में ऐसे क्षेत्र चिन्हित कर लें, जहां गर्मी के दिनों में पानी की उपलधता रहे। उन्होंने इसके लिए निजी कुओं एवं पेयजल स्रोतों और एक माह में पूरी तैयारी कर आपात योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक अधिकारी से विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। भामाशाह योजना, मॉडल स्कूल, जिले की शिक्षण व्यवस्था सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
बैठक में इन पर भी हुई चर्चा
प्रभारीमंत्री ने गर्मी से पूर्व पानी की उपलब्ध कराने के लिए कंटिंजेंसी प्लान, बारिश के पानी को रोकने की योजना, बाहरीघाटा में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बाइपास शुरू कराने, माउंट आबू में नया बस स्टैंड बनाने, सिरोही बस स्टैंड पर महिला टॉयलेट बनाने, सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों के निस्तारण आदि मुद्दों पर चर्चा कर समस्या समाधान के निर्देश दिए।
जिलाप्रमुख ने उठाए मुद्दे
जिलाप्रमुख पायल परसरामपुरिया ने भैसासिंह बांध का काम शीघ्र पूरा करने, आबूरोड में अस्पताल के नये भवन के लिए भूमि आवंटन की कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने किवरली में हो रहे कचरा निस्तारण के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, माउंट आबू में स्वच्छता के लिए कचरा निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करने, आवल से मावल सड़क बनाने, आबूरोड की सीवरेज योजना के लिए प्रयास करने को कहा। जिला प्रमुख बनने के बाद उनकी यह पहली बैठक थी। जिसमें उन्होंने आबूरोड क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर मुद्दों पर बात की।
शिक्षा
कईसालों से बंद पड़े लॉ कॉलेज को पुन: शुरू करने की घोषणा भी बजट में हो सकती है। इसके अलावा पिंडवाड़ा को कॉलेज की सौगात मिल सकती है। प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर लॉ कॉलेज शुरू करवाने और पिंडवाड़ा में कॉलेज खोलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
बिजली
बिजलीके क्षेत्र में जिले को आत्मनिर्भर करने के लिए यहां दो बड़े सोलर प्लांट लगाने की योजना है। सोलर प्लांट एक निजी कंपनी लगा रही है, जिसको भूमि राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। सिरोही विधानसभा क्षेत्र के माकरोडा और रेवदर के अवाड़ा गांव में 700-700 बीघा भूमि में यह प्लांट लगेंगे।
सिरोही. जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों से चर्चा करते राज्यमंत्री ओटाराम देवासी।