आबूरोड में वृद्धा ट्रेन से गिरी
आबूरोड| स्टेशनपर बुधवार दोपहर जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के दौरान चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक वृद्धा प्लेटफार्म पर गिर गई। प्लेटफार्म पर खड़े लोगों ने वृद्धा को उठाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया। उसकी कुशलक्षेम पूछी। गनीमत रही ट्रेन की गति तेज नहीं होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। वृद्धा एसी कोच में सवार थी।