पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गणित विज्ञान मेले का आयोजन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणित विज्ञान मेले का आयोजन

आबूरोड| बीआरसीफकार्यालय परिसर में गुरुवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत नवाचारी मंद दृष्टि गतिविधि के तहत गणित विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति भूराराम पुरोहित ने बताया कि मेले में स्टूडेंट ने सौर ऊर्जा, पर्यावरण, विद्युत प्रवाह, ज्वालामुखी, मानव शरीर, गणितीय सूत्र आदि के मॉडल प्रदर्शित किए। विज्ञान में राउप्रावि सांतपुर, रेडवाकला मानपुर तथा गणित में हीरापुरा, धामसरा मानपुर क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। मेले में 22 राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के 128 स्टूडेंट ने भाग लिया। आरपी भगवानसिंह, चंद्रकांत मिस्त्री, दीपक विश्नोई, छगनलाल, कमल किशोर, लोकेश पुरोहित, सुनीता, भावनिशा चुन्नीलाल रोहिन मौजूद थे।

भामसंका अधिवेशन 28 को

सिरोही| भारतीयमजदूर संघ का 9वां जिला स्तरीय अधिवेशन 28 फरवरी को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक पैवेलियन में सुबह 10.30 बजे होगा। जिला मंत्री मोहनलाल माली ने बताया कि अधिवेशन की अध्यक्षता हरिसिंह काबावत करेंगे। अधिवेशन के मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री दीनानाथ, उदघाटनकर्ता भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष इन्दूबाला चौहान होंगी।

बाइकचोरी

सिरोही| कोतवालीपुलिस ने टांकरिया से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की है। पुलिस के अनुसार लच्छाराम पुत्र गमनाराम भील ने कोतवाली पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके कुएं से कोई बदमाश उसकी बाइक चुरा ले गया।

खबरें और भी हैं...