ललिता देवी बनी सरपंच संघ की अध्यक्ष
आबूरोड| शहरस्थित शांतिकुंज पार्क परिसर में बुधवार को सरपंच संघ की बैठक हुई। जिसमें संघ के अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर पदाधिकारी मनोनीत किए। बैठक में गणका सरपंच ललिता देवी को अध्यक्ष बनाया। इसके अलावा मणाराम को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण राणा कोषाध्यक्ष, जीवाराम सचिव, सोनाराम प्रचार प्रभारी गणेशराम को संगठन प्रभारी बनाया। इस मौके सरपंच लक्ष्मी कुमारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामलाल रणौरा समेत 22 ग्राम पंचायतों के सरपंच मौजूद थे।