पायलट की टीम में सांखला और देवड़ा को मिली जगह
सांखला देवड़ा की नियुक्ति पर खुशी जताई
कांग्रेसके प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने अपनी टीम में जिले के राजेंद्र सिंह सांखला और गुमानसिंह देवड़ा को अहम जगह दी है। सचिन पायलट की ओर से घोषित टीम में राजेंद्र सिंह सांखला और गुमान सिंह देवड़ा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। सिरोही शहर निवासी राजेंद्र सिंह सांखला दो बार प्रदेश सचिव और एक बार जिलाध्यक्ष तथा एक बार यूथ जिलाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। बीसूका जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। मेरमांडवाड़ा निवासी गुमान सिंह देवड़ा वर्तमान में कांग्रेस के जिला महामंत्री है। इससे पहले वे सिरोही पंचायत समिति सदस्य और ग्राम पंचायत मेरमांडवाड़ा में सरपंच रह चुके है। हमारे जिले से एक साथ दो प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट का आभार जताया है। वहीं, नवनियुक्त प्रदेश सचिव को बधाई दी। दोनों की नियुक्ति पर पूर्व प्रधान नीतिराज सिंह देवड़ा, उपप्रधान मोतीसिंह देवड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिरवी, उपाध्यक्ष जोगाराम मेघवाल, सचिव बाबूखान, सुरेंद्र भाई जैन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा सहित कांग्रेसियों ने खुशी जताई है।
गुमान सिंह।
राजेंद्र सांखला।