पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सलाहकार समिति बैठक में उद्यमियों ने उठाई औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं

सलाहकार समिति बैठक में उद्यमियों ने उठाई औद्योगिक क्षेत्र की समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाऔद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक गुरुवार को रिको क्षेत्र केसरपुरा स्थित माता मंदिर परिसर में कलेक्टर वी सरवन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें कई उद्यमियों ने पेयजल की किल्लत, बिजली की टीपींग, अवरुद्ध नाली, बंजर पड़ी पार्क की भूमि, नगरीय कर वापस लौटाने, लिंक रोड का निर्माण करवाने समेत विभिन्न मुद्दे उठाएं, जिसमें कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बैठक में उद्योग संघ के अध्यक्ष दिनेश बिंदल ने प्रदूषण की एनओसी का सरलीकरण करवाने, ऑयल उद्योग इकाइयों में स्टॉक सीमा को हटाने, रिको का सर्विस चार्ज कम करने, मार्बलस्लेरी अपशिष्ट डालने के लिए डमपिंग यार्ड बनाने, पेयजल के लिए जवाई नदी या सुकडी नदी में ओपन वैल खुदवाने, गंदे पानी की निकासी करवाने, नालियों सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग भी की गई। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर उसका शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

शेष|पेज13

बैठकका संचालन उद्योग संघ के मंत्री महेंद्र रावल ने किया।

येअधिकारी थे मौजूद : कलेक्टरकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक जी एस त्रिवेदी, जिला रसद अधिकारी गजानंद खींची, रिको विभाग आबूरोड के प्रबंधक आर सी वैष्णव, वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त कमीश्नर महिपालसिंह, राजस्थान वित्त निकाय के प्रबंधक जी एस चौपड़ा, एसडीएम शक्तिसिंह भाटी, तहसीलदार हेताराम चौहान, बिजली वितरण निगम के अधिशासी अभियंता जेठाराम, सहायक अभियंता ओम प्रकाश सीरवी मौजूद थे।

बैठकमें ये थे मौजूद : भाजपाजिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, उद्योग संघ के संरक्षक ज्ञानेश्वर गोयल, जयंतीलाल जैन, महामंत्री गोविंद सुथार, मंत्री महेश अग्रवाल, अमृतलाल अग्रवाल, सोनाराम कुमावत, राधेश्याम अग्रवाल, हिम्मत कुमावत, ओम प्रकाश, महेंद्र कुमार, बलवंतसिंह, कमलसिंह, खीमसिंह, ताराराम कुमावत, गंगाराम गोयल, भाजपा नगरध्यक्ष प्रकाश भाटी, महामंत्री दिनेश मीणा, वेनाराम प्रजापत, बडगांव उप सरपंच प्रकाश माली, युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष चंपालाल चौहान समेत कई उद्यमी नागरिक मौजूद थे।

पैसे लेने का लगाया आरोप

उद्यमियोंने डिस्कॉम के अधिकारियों पर डिमांड जारी करने के बावजूद दो-तीन महीनों तक बिजली कनेक्शन नहीं करने एवं पैसे देने पर ही कनेक्शन करने का आरोप भी लगाया। इस पर डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता जेठाराम ने बताया कि कनेक्शन की फाइल जमा करवाने के लिए जिला मुख्यालय पर अलग से कार्यालय है और कनेक्शन स्वीकृति के लिए जोधपुर में फाइल भेजी जाती है। पैसे लेने के आरोप से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करवा दी जाएगी।

पार्क भी होंगे डवलप

औद्योगिकरिको क्षेत्र स्थित सार्वजनिक पार्कों की बंजर पड़ी भूमि का मुद्दा उठाते हुए उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र को बसे हुए वर्षों बीत गए, लेकिन आज भी पार्कों की आरक्षित भूमि पर तो चारदीवारी का निर्माण करवाया गया और ही उसमें कभी पौधारोपण किया गया। इस पर रिको विभाग के प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि वर्ष 2016-17 में पार्कों की भूमि पर चारदीवारी का निर्माण कर जन सहयोग से इसका डवलप करवा दिया जाएगा।

शिवगंज. सलाहकार समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्या सुनते कलेक्टर।

खबरें और भी हैं...