अतिक्रमियों ने दबा ली मानपुर हवाईपट्टी की 15 फीट जमीन
शहरके मानपुर क्षेत्र में स्थित हवाईपट्टी की जमीन लोगों ने 15 फीट तक दबा ली है। अब सार्वजनिक निर्माण विभाग इन अतिक्रमियों को हटाने की बात कह रहा है। जानकारी के अनुसार विभाग के अधिकारियों को हवाईपट्टी की 15 फीट जमीन पर बाड़ बनाकर अतिक्रमण करने की जानकारी हुई। इस पर जमीन का सीमाज्ञान करवाया जा रहा है। यह कार्य पूर्ण होते ही विभाग जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू करेगा। गौरतलब है कि पूर्व में एक व्यक्ति ने हवाईपट्टी की करीब डेढ़ सौ फीट जमीन दबा रखी थी जो विभाग के अधिकारियों के समझाने अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी पर उसने अपने स्तर पर कब्जा हटा लिया।
यहहै परेशानी : नागरिकउड्डयन विभाग ने हवाईपट्टी की देखरेख के लिए कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया है। स्थाई कर्मचारी के अभाव में पट्टी की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था कर पाना मुश्किल हो रहा है। शेष|पेज13
पीडब्ल्यूडीके पास कर्मचारियों का टोटा है। संविदा पर कर्मचारी रखने को बजट नहीं मिलता। इन परिस्थितियों में आसपास रहने वाले लोग कांटे की बाड़ लगाकर या कच्चा झोपड़ा बनाकर अतिक्रमण कर लेते हैं।
^हवाईपट्टी की जमीन पर 14-15 फीट तक कच्चे अतिक्रमण हुए हैं। जमीन के सीमाज्ञान का कार्य पूर्ण होने को है। शीघ्र अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेंगे। इससे पहले लोगों को समझाकर अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने को कहेंगे। -रमेश बराडा, सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग
दीवार के लिए मिले 60 लाख
पूर्वमें हवाईपट्टी के सुरक्षा दीवार बनाने को 50 लाख रुपए मिले थे, लेकिन राशि कम पड़ने से कार्य पूर्ण नहीं हो सका। करीब एक माह पूर्व सरकार ने दीवार बनाने के शेष कार्य के लिए 60 लाख रुपए और स्वीकृत किए हैं, जिस राशि से शीघ्र निर्माण कार्य शुरू होगा।
आबूरोड. हवाईपट्टी की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से पशु विचरण करते हैं।
क्षतिग्रस्त कर देते हैं सुरक्षा दीवार
हवाईपट्टीके पास बनास नदी स्थित है। जहां से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में बजरी भरकर गंतव्य तक ले जाते हैं। पट्टी से रास्ता कम होने के कारण यहां से बजरी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां गुजरती थी। इसके लिए लोगों ने दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया था, लेकिन बाद में पीडब्ल्यूडी ने दीवार की मरम्मत करवा दी। पर मौजूदा समय में पट्टी परिसर में पशुओं को चराई के लिए छोड़ा जा रहा है। पशुओं को आवागमन में दिक्कत नहीं हो इसके लिए पट्टी के पश्चिम में स्थित दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया।