पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुआवजा नहीं मिला, डिस्कॉमकर्मी की पत्नी ने दी आंदोलन की चेतावनी

मुआवजा नहीं मिला, डिस्कॉमकर्मी की पत्नी ने दी आंदोलन की चेतावनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिस्कॉममें कार्यरत पति ड्यूटी के दौरान करंट लगने से हाथ-पैर से लाचार होने के बावजूद डिस्कॉम की ओर से मुजावजा नहीं देने से परेशान प|ी ने बिजली कंपनी के एमडी को पत्र भेजकर मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। डिस्कॉम प्रबंध निदेशक जोधपुर को मंगलवार को भेजे पत्र में विद्युतकर्मी लाखनसिंह की प|ी ने बताया कि उसका पति मावल जीएसएस पर कार्यरत था तब करंट लगने से वह हाथ-पैर से निशक्त हो गए। उनका आबूरोड, अहमदाबाद और जयपुर में उपचार करवाया। जिसमें करीब 12 लाख रुपए खर्च हो गए। इलाज के लिए जमीन गिरवी रख 7 लाख रुपए उधार लिए। उस समय विभाग ने करीब 5 लाख रुपए की सहायता की। इसके बाद अधिकारियों ने पूरा मुआवजा दिलाने की बात कही। मुआवजे के लिए आवश्यक दस्तावेज कार्यालय में भेज दिए हैं। लेकिन, अभी तक उसके पति को एक रुपए का मुआवजा नहीं मिला है। जबकि उसके पति को विभाग से मिली सहायता राशि भी वापस जमा करानी पड़ेगी। महिला ने उपचार पर खर्च पूर्ण राशि दिलाने आग्रह किया है।

प|ी ने की मुआवजा की मांग

खबरें और भी हैं...